प्रशासनिक खबरें
03 Jun, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ईएनसी जेपी मेहरा की 67.25 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच

आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता जेपी मेहरा और उनके परिजनों से जुड़ी करीब 67.25 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर बड़ी कार्रवाई की है।

भोपाल, 03 जून ।

लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता जेपी मेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी और उनके परिजनों से जुड़ी करीब 67.25 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है।

अटैच की गई संपत्तियों में नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर स्थित लगभग 70 एकड़ का कस्तूरी फार्म हाउस, कई आवासीय संपत्तियां और सोने के आभूषण शामिल बताए गए हैं।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। एजेंसी ने अपनी जांच की शुरुआत लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की थी।

लोकायुक्त पुलिस की जांच में सामने आया था कि सेवा अवधि के दौरान जेपी मेहरा ने अपनी वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच अवधि में उनकी वैध आय और कुल संपत्ति व व्यय के बीच बड़े अंतर का मामला उजागर हुआ था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सेवा अवधि में उनकी वैध आय लगभग चार करोड़ रुपये आंकी गई थी, जबकि कुल संपत्ति और खर्च दस करोड़ रुपये से अधिक पाए गए थे, जिससे अनुपातहीन संपत्ति का मामला सामने आया।

लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान उनके ठिकानों से नकदी और सोने के आभूषण भी बरामद किए गए थे, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में अब तक उनके और परिवार से जुड़ी कुल 67.25 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान हुई है, जिन्हें अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।

एजेंसी इस मामले में आगे की जांच कर रही है और विस्तृत रिपोर्ट संबंधित जांच एजेंसियों के साथ साझा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़