अपराध
03 Jun, 2026

मनरेगा मस्टरोल के लिए रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक पकड़ा गया

धौलपुर में मनरेगा मस्टरोल जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक कनिष्ठ सहायक को एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 03 जून ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धौलपुर जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रतनपुर के एक कनिष्ठ सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने के बदले परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार शिकायत प्राप्त हुई थी कि पंचायत समिति बसेड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर में कार्यरत कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार मस्टरोल जारी करने की प्रक्रिया के लिए परिवादी पर रिश्वत देने का दबाव बना रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले का गोपनीय सत्यापन कराया गया।

जांच के दौरान रिश्वत मांगने संबंधी आरोपों की पुष्टि होने पर एसीबी ने कार्रवाई की योजना तैयार की। इसके बाद भरतपुर रेंज के अधिकारियों की निगरानी में धौलपुर चौकी टीम ने विशेष अभियान चलाकर जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी कनिष्ठ सहायक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम उसकी पैंट की जेब से बरामद की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़