अपराध
03 Jun, 2026

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में फरार पीटी शिक्षक गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर के सबंग में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपित पीटी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अब तक कुल सात आरोपित पकड़े जा चुके हैं।

मेदिनीपुर, 03 जून ।

सबंग क्षेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित पीटी शिक्षक प्रसून बेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में दो नाबालिगों सहित अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपित शिक्षक लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। बुधवार दोपहर मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल संबंधी तकनीकी जानकारी के आधार पर उसे नारायणगढ़ थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया। पुलिस उसे गुरुवार को पॉक्सो अदालत में पेश करेगी।

जिले की पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने पत्रकारों को बताया कि मामले में शामिल दो नाबालिगों समेत छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपित शिक्षक लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षक का दायित्व विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण देना होता है। ऐसे में इस प्रकार के आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। मामले की जांच पॉक्सो अधिनियम के तहत की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने 12 मई को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 11 मई को ट्यूशन जाते समय कुछ छात्रों ने रास्ते में उसे रोककर उसके साथ बदसलूकी की। छात्रा का आरोप है कि घटना के बाद संबंधित छात्रों ने कहा था कि उन्हें उनके पीटी शिक्षक ने ऐसा करने के लिए कहा था।

घटना के बाद डरी हुई छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़