अपराध
03 Jun, 2026

कोर्ट पार्किंग से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर में न्यायालय परिसर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है।

जगदलपुर, 03 जून ।

बोधघाट थाना क्षेत्र में न्यायालय परिसर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल को निरंजन बिसोई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 24 अप्रैल को वह अपनी मोटरसाइकिल न्यायालय परिसर की पार्किंग में खड़ी कर काम से अंदर गए थे। वापस लौटने पर वाहन वहां नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने ग्राम लामनी ठोठा पारा निवासी 32 वर्षीय अशोक ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 केएस 1841 बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़