अपराध
03 Jun, 2026

जमीन विवाद में टावर पर चढ़ी महिला, घंटों बाद मानी समझाइश

जबलपुर में जमीन विवाद को लेकर विरोध जता रही एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसे अधिकारियों की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जबलपुर, 03 जून ।

जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर बुधवार को जबलपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ऊंचाई पर महिला को देखकर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

बताया गया है कि महिला अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से टावर पर चढ़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्था की गई और महिला से लगातार बातचीत का प्रयास किया गया।

काफी समय तक चले घटनाक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिला की बात सुनी और उसके द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच कराने का आश्वासन दिया। लंबे प्रयास और समझाइश के बाद महिला सुरक्षित रूप से नीचे उतर आई। इसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

महिला का आरोप है कि उसके बड़े पिता के पुत्र संतोष मल्लाह और गोपाल मल्लाह ने एक स्थानीय कारोबारी के साथ मिलकर उसकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। उसका कहना है कि वह लंबे समय से न्याय की मांग कर रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर उसने यह कदम उठाया।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि संबंधित भूमि की रजिस्ट्री महिला द्वारा पूर्व में किसी अन्य व्यक्ति के नाम कराई जा चुकी है। अब महिला जमीन को पुनः अपने नाम कराने और उस पर किसी अन्य का कब्जा नहीं होने देने की मांग कर रही है। यह मामला कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार महिला अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से टावर पर चढ़ी थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद के समाधान के लिए कानूनी और निर्धारित प्रक्रिया का ही सहारा लें।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़