अपराध
03 Jun, 2026

अवैध शिकार के मामले में एक आरोपी दबोचा गया

मोरीगांव जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शिकार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

मोरीगांव, 03 जून ।

मोरीगांव जिले में अवैध शिकार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जागीरोड थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में एक संदिग्ध शिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद टोपातली इलाके के समीप विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच की गई, जिसके बाद उसे अवैध शिकार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय सल भेनस नंरुम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक हस्तनिर्मित बंदूक, दो जीवित कारतूस, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े शिकार गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़