अपराध
03 Jun, 2026

35 लाख का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

झांसी में एएनटीएफ और बबीना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 70 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

झांसी, 03 जून ।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ और बबीना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 70 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विशेष अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर बबीना थाना क्षेत्र स्थित विधान ट्रेडिंग कंपनी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग बोरियों में रखा 70 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपनी पहचान हाथरस निवासी शिवकुमार और आगरा निवासी वेताली पुत्र रामबाबू के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा, हाथरस, मथुरा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति करते थे।

पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस तस्करी के स्रोत और आपूर्ति श्रृंखला की भी पड़ताल कर रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़