पश्चिम बंगाल
05 Jun, 2026

बांकुड़ा: कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जे के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार

बांकुड़ा में कृषि विश्वविद्यालय की 29 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है जिन्हें अदालत ने दो दिन की हिरासत में भेज दिया है।

बांकुड़ा, 05 जून।

बांकुड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता शंकर चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पुराने परिसर की करीब 29 एकड़ जमीन पर कथित तौर पर अवैध कब्जा करने और वहां निजी निर्माण कार्य संचालित करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय का परिसर शुशुनिया स्थानांतरित हो गया था, जिसके बाद से ही वहां जमीन पर कब्जे के आरोप लग रहे थे।

आरोप है कि शंकर चक्रवर्ती ने परिसर में पोल्ट्री फार्म और खेती समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। विवाद तब और गहरा गया जब गुरुवार को परिसर से सरकारी सामान ट्रकों में भरकर बाहर ले जाने की सूचना मिली। विधायक सत्यनारायण मुखोपाध्याय के मौके पर पहुंचने और विश्वविद्यालय के डीन द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने शंकर चक्रवर्ती के खिलाफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, धोखाधड़ी, चोरी और आपराधिक धमकी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

दूसरी ओर, आरोपी नेता ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का तर्क है कि विश्वविद्यालय की अनुमति से ही वहां किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था और फसल से प्राप्त उपज विश्वविद्यालय को ही सौंपी जाती थी।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़