अपराध
05 Jun, 2026

चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में मिला युवती का नग्न शव, हत्या की आशंका

चित्तौड़गढ़ दुर्ग के पास पाड़नपोल झरने के निकट 3-4 दिन पुराना एक अज्ञात युवती का नग्न शव बरामद हुआ है, जिसे पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

चित्तौड़गढ़, 05 जून।

चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में पाड़नपोल झरने के समीप आज सुबह एक अज्ञात युवती का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और प्रथम दृष्टया इसे हत्या और संभवतः यौन अपराध का मामला माना जा रहा है। मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार सुबह 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत नरेगा श्रमिक दुर्ग की तलहटी में पौधारोपण के लिए झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। एक ओर से आती तेज बदबू ने श्रमिकों का ध्यान खींचा, जहाँ उन्होंने झाड़ियों के बीच युवती का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, डिप्टी ब्रजेसिंह और सीआई तुलसीराम घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने एमओबी और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है, लेकिन अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

मौके से बियर की एक बोतल और चिप्स का पैकेट भी बरामद किया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पूर्व आरोपियों ने यहाँ बैठकर नशा किया था। बीती रात हुई भारी बारिश के कारण घटनास्थल से पैरों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य धुल गए, जिससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शरीर पर कोई पहचान चिन्ह न होने और पास में कोई दस्तावेज या मोबाइल न मिलने से शिनाख्त में बड़ी चुनौती आ रही है।

युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे और टी-शर्ट चेहरे की ओर उलझी हुई थी, जो किसी जघन्य अपराध की ओर इशारा कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा ने भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल, पुलिस मृतका की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेज रही है और आसपास की झाड़ियों व रास्तों को सील कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़