अपराध
05 Jun, 2026

भोपाल: सरकारी स्कूल के कर्मचारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर दी जान, मची सनसनी

भोपाल के रातीबड़ इलाके में एक सरकारी स्कूल के कर्मचारी ने वीडियो कॉल कर पत्नी के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल, 05 जून।

राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा खुदकुशी करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नाथू बरखेड़ा निवासी 32 वर्षीय भावेश पटेल ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि भावेश ने यह कदम उठाने से पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था और फंदा दिखाकर जान देने की धमकी दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, भावेश की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पिछले तीन दिनों से इंदौर स्थित मायके में थीं। कॉल के दौरान पत्नी ने भावेश की गंभीर हालत को भांप लिया और तुरंत भोपाल में मौजूद परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन और पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब तक भावेश फंदे पर झूल चुका था। उसे मृत अवस्था में ही नीचे उतारा गया।

रातीबड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शुक्रवार को परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन शराब की एक बोतल बरामद की गई है। इस घटना से भावेश का पूरा परिवार गहरे सदमे में है, जो अब अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस मानसिक दबाव या वजह के चलते भावेश ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़