प्रशासनिक खबरें
05 Jun, 2026

भोपाल लोकायुक्त में स्टिंग के बाद बड़ा एक्शन, दो डीएसपी हटाए गए, तीन कर्मचारी निलंबित

लोकायुक्त संगठन में कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो डीएसपी को हटाया गया, तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया तथा अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

भोपाल, 05 जून।

मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन में एक कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार संगठन में पदस्थ दो पुलिस उपाधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लोकायुक्त संगठन से हटा दिया गया है तथा उनके निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके साथ ही तीन कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त संगठन में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के मद्देनजर उच्च स्तर पर स्टिंग ऑपरेशन कराया गया था, जिसमें दो डीएसपी कथित रूप से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

मामले के सामने आने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर से त्वरित कार्रवाई की गई।

हालांकि इस प्रकरण में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई संगठन में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत की गई है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़