Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
06 Jun, 2026

गोंडा का बदला स्वरूप: मुख्यमंत्री योगी ने 516 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 516 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षा, सुरक्षा और समान विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया।

गोंडा, 06 जून।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा जिले में 516 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा अपनी खोई हुई पहचान पुनः प्राप्त कर रहा है और पिछले वर्षों में डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से जिले के विकास में नई गति आई है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जिले के पौराणिक इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी अग्रणी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में गोंडा विकास की दौड़ में पिछड़ गया था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की सरकार बिना किसी भेदभाव के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम कर रही है। युवाओं को बिना किसी क्षेत्र या जातिगत भेदभाव के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अब बहन-बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के भव्य स्वरूप का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

गोंडा के विकास का खाका खींचते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से जिले की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि विकास केवल चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक जिले को इसका लाभ मिल रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान कटरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 256 करोड़ और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि वे स्वयं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़