सरकार व नीतियाँ
19 Jun, 2026

शिवराज सिंह का बड़ा फैसला, चार राज्यों में एमएसपी पर होगी दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बाजार के दबाव से राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और तमिलनाडु में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन और तिलहन की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी दी है।

नई दिल्ली, 19 जून।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के चार राज्यों के किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत बड़े पैमाने पर दलहन और तिलहन फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की मंजूरी दी है। यह खरीद विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और तमिलनाडु में की जाएगी।

गर्मी के मौसम 2026 के लिए मिली इस मंजूरी में उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा लाभ मिला है। राज्य में 48,298 मीट्रिक टन मूंग, 97,970 मीट्रिक टन उड़द और 41,718 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद को हरी झंडी दी गई है, जिसकी कुल कीमत 1,490 करोड़ रुपये से अधिक है।

गुजरात के किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन सत्र 2026 हेतु 18,250 मीट्रिक टन मूंग की खरीद को मंजूरी मिली है, जिसका कुल मूल्य 160 करोड़ रुपये से ऊपर आंका गया है। इसके अलावा हरियाणा में भी 2,115 मीट्रिक टन मूंग की खरीद होगी, जो 18 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की होगी।

तमिलनाडु राज्य के लिए रबी विपणन सत्र 2025-26 के तहत मूंग खरीद की सीमा को 885 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 990 मीट्रिक टन कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव और कीमतों के दबाव से बड़ी राहत मिलेगी।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़