अपराध
23 Jun, 2026

नशा तस्कर की 50 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज

देहरा पुलिस ने एनडीपीएस मामले की वित्तीय जांच में नशा तस्करी से अर्जित 50.16 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चल और अचल संपत्तियां फ्रीज कर बड़ी कार्रवाई की है।

धर्मशाला, 23 जून।

पुलिस जिला देहरा ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित की मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित 50.16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति नशीले पदार्थों के कारोबार से अर्जित आय से खरीदी और विकसित की गई थी।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में दर्ज एक एनडीपीएस एक्ट मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। मामले में देहरा क्षेत्र के निवासी राम पाल के घर की तलाशी में बड़ी मात्रा में चरस बरामद की गई थी। इसके साथ ही नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी मिले थे।

जांच के दौरान पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों की विस्तृत पड़ताल की। जांच में सामने आया कि आरोपित के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में बड़ी राशि जमा थी। इसके अलावा एक निर्माणाधीन मकान, कार, स्कूटी और अन्य संपत्तियां भी उसके स्वामित्व में पाई गईं।

पुलिस की वित्तीय जांच में यह स्थापित हुआ कि संबंधित चल और अचल संपत्तियां अवैध नशा कारोबार से अर्जित धनराशि से खरीदी गई थीं। उपलब्ध दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित पूर्व में भी नशा तस्करी से जुड़े कई मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ देहरा थाने में इस प्रकार के कई मामले दर्ज हैं।

एसपी देहरा ने बताया कि वित्तीय जांच के माध्यम से यह जिले में तीसरी बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अब तक जिले में तीन अलग-अलग मामलों में करीब 89.65 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क और उससे अर्जित संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़