सरकार व नीतियाँ
25 Jun, 2026

घरौंडा टोल प्लाजा पर शुरू हुई बिना बैरियर वाली टोल व्यवस्था

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के घरौंडा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली लागू कर दी है, जिससे वाहन बिना रुके फास्टैग के जरिए स्वतः टोल भुगतान कर सकेंगे।

नई दिल्ली, 25 जून।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पानीपत-जालंधर मार्ग पर स्थित घरौंडा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली लागू कर दी है। इस तकनीक के लागू होने के बाद यहां वाहन बिना किसी अवरोधक के और गति कम किए बिना गुजर सकेंगे तथा फास्टैग के माध्यम से टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि यह व्यवस्था घरौंडा को हरियाणा का पहला बैरियर-रहित टोल प्लाजा बनाती है। नई प्रणाली के तहत टोल भुगतान पूरी तरह तकनीक आधारित होगा, जिससे वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने या कतार में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

मंत्रालय के अनुसार, मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग व्यवस्था से यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम होगी। टोल वसूली की प्रक्रिया निर्बाध होने से यातायात का प्रवाह भी बेहतर रहेगा और वाहन बिना गति कम किए अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे।

एनएचएआई इससे पहले गुजरात के चोर्यासी, दिल्ली के मुंडका और राजस्थान के दौलतपुरा टोल प्लाजा पर भी इस आधुनिक टोल प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू कर चुका है। इसी क्रम में घरौंडा टोल प्लाजा पर इस तकनीक की शुरुआत को देश में आधुनिक, अधिक दक्ष और सुगम राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़