राजनीति
25 Jun, 2026

नितिन नवीन ने नरेश चौधरी चहल को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली में नितिन नवीन ने स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

नई दिल्ली, 25 जून।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के बड़े भाई तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल के पिता स्व. नरेश चौधरी चहल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

नितिन नवीन नई दिल्ली स्थित नरेश चौधरी चहल के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल ने अपनी सादगी और सामाजिक योगदान से अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से भाजपा परिवार को गहरी क्षति पहुंची है।

इस अवसर पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के साथ धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग और समाज के अनेक प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि नरेश चौधरी चहल का गुरुवार को वृंदावन में हृदयाघात के कारण 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

|
आज का राशिफल

कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़