जम्मू और कश्मीर
29 Jun, 2026

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने तवी रिवर फ्रंट पहुंचे आयुक्त

जम्मू नगर निगम आयुक्त देवांश यादव ने अमरनाथ यात्रा के लिए तवी रिवर फ्रंट पर किए जा रहे यात्री सुविधाओं के प्रबंधों का निरीक्षण किया।

जम्मू, 29 जून।

नगर निगम आयुक्त देवांश यादव ने सोमवार को तवी रिवर फ्रंट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए किए जा रहे सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।

आयुक्त ने रिवर फ्रंट पर निर्माणाधीन कृत्रिम अमरनाथ गुफा का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से चल रहे कार्यों और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

यात्रियों की सुविधा हेतु यहाँ 200 से अधिक श्रद्धालुओं के रुकने, पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसे महत्वपूर्ण प्रबंध किए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों के लिए सांस्कृतिक अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तवी आरती और आकर्षक साउंड-लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा।

देवांश यादव ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। श्रद्धालुओं को हर संभव बेहतर सुविधा देना प्रशासन की प्राथमिकता है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़