जम्मू और कश्मीर
29 Jun, 2026

2030 तक निर्यात दोगुना करने के लिए नए निर्यातकों की जरूरत: उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2030 तक निर्यात का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए निर्यातकों को तैयार करना और ड्राई पोर्ट स्थापित करना अनिवार्य है।

श्रीनगर, 29 जून।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि साल 2030 तक निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य हासिल करना है तो जम्मू-कश्मीर को एक्सपोर्टर्स की नई पीढ़ी तैयार करनी होगी। साथ ही अपनी निर्यात बास्केट में विविधता लानी होगी।

श्रीनगर में इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि हमारे पास लक्ष्य पूरा करने के लिए केवल चार साल बचे हैं। हमें मौजूदा निर्यातकों के साथ उन लोगों को भी बढ़ावा देना होगा, जो अभी स्थानीय बाजारों तक सीमित हैं।

उन्होंने कहा कि यह मंच नए बाजारों की खोज के लिए अहम है। कश्मीर का व्यापार इतिहास अनोखा रहा है, जहाँ पर्यटक ही खरीदार बनकर आते थे और उत्पादों को दुनिया भर में ले जाते थे।

वर्तमान में राज्य का 98 प्रतिशत निर्यात केवल चार जिलों से हो रहा है। बाकी जिलों का योगदान महज दो प्रतिशत है। हमें एक्सपोर्टर्स की संख्या बढ़ाकर इसका विस्तार पूरे क्षेत्र में करना है।

उमर ने ड्राई पोर्ट की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमारा सामान दूसरे राज्यों के रास्ते निर्यात होता है, जिससे उसका क्रेडिट हमें नहीं मिल पाता। हम पूरी प्रक्रिया को राज्य में ही संपन्न करने के लिए प्रयासरत हैं।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़