मौसम
29 Jun, 2026

पश्चिम बंगाल-सिक्किम में रेड अलर्ट, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हीट वेव का असर जारी रहेगा।

नई दिल्ली, 29 जून।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां आज अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मानसून अब गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अगले दो दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और माहे में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है।

तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना और विदर्भ में गुरुवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। अंडमान-निकोबार, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कल तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

दूसरी ओर, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। इन क्षेत्रों में कल तक हीट वेव यानी लू चलने की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़