अपराध
29 Jun, 2026

मंडी फोरलेन पर 1 किलो चरस के साथ राजस्थान के चार तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू में एसटीएफ ने मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर एक कार से 1.055 किलो चरस बरामद कर राजस्थान के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कुल्लू, 29 जून।

मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ कुल्लू की टीम ने तरोट के पास नाकेबंदी के दौरान एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के झुंझनू जिले के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार देर रात पुलिस की टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी मंडी की ओर से आ रही एक सफेद फोर्ड इकोस्पोर्ट को जांच के लिए रोका गया। कार की डिक्की में मैट के नीचे पांच पैकेट छुपाकर रखे गए थे, जिनकी जांच में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, वीरेंद्र कुमार, जैकी और प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

धनोटू थाने की पुलिस अब इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है। आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़