विक्टोरिया, 29 जून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा संपन्न हो गई है। इस यात्रा को उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला बताया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दौरा काफी सफल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले पांच दशकों में दोनों देशों की साझेदारी नवाचार, स्थिरता और साझा समृद्धि के नए अध्याय लिखेगी।
इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित नेशनल डे समारोह में भाग लिया। उन्होंने वहां के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और वहां की जनता का आभार जताया।
समारोह में भारतीय नौसेना और असम रेजीमेंट के जवानों ने भी हिस्सा लिया। यह भारत और सेशेल्स की गहरी दोस्ती का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधीजी के आदर्शों को शांति और न्याय का मार्ग बताया।

प्रधानमंत्री ने वहां के प्रसिद्ध अरुलमिगु नवशक्ति विनायक मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने मंदिर निर्माण और भारतीय संस्कृति के प्रचार में लगे संघ के प्रयासों की सराहना की।
भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय समझौते हुए हैं, जिनमें कूटनीति, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, प्रत्यर्पण और समुद्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने वाली रही।















