उत्तर प्रदेश
29 Jun, 2026

मिर्जापुर में आकाशीय बिजली का कहर, होमगार्ड की मौत और कई लोग झुलसे

मिर्जापुर जिले के हलिया क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक होमगार्ड की मौत हो गई और छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

मिर्जापुर, 29 जून।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदा गांव में रविवार देर शाम आसमान से बरसी आफत ने एक घर को उजाड़ दिया। तेज बारिश के बीच अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मगरदा गांव के निवासी और होमगार्ड के 57 वर्षीय जवान रामदुलार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के वक्त रामदुलार अपनी 55 वर्षीय पत्नी मानमती के साथ घर के बरामदे में बैठे हुए थे। इस वज्रपात में उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। इसके साथ ही पड़ोस में रहने वाली 18 साल की पुष्पा और 16 साल की प्रमिला भी इसकी जद में आकर झुलस गईं।

इलाके के अन्य गांवों में भी बिजली का कहर देखने को मिला। सोनगढ़ा गांव में 22 वर्षीय अमित कुमार और मटिहरा गांव में 15 साल की प्रीति यादव वज्रपात के कारण झुलस गईं। राजपुर गांव में भी एक कच्चे मकान के बरामदे में बैठी 65 वर्षीय प्रेमा बिजली गिरने से झुलस गईं। इसके अतिरिक्त नीम के पेड़ के नीचे बंधा रामनरायन कोल का एक बैल भी आकाशीय बिजली का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद हड़कंप मच गया और परिजन सभी झुलसे हुए लोगों को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक होमगार्ड के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, प्रभावितों को मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक आपदा सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़