उत्तर प्रदेश
29 Jun, 2026

नोएडा के सेक्टर 9 की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

नोएडा के सेक्टर 9 स्थित झुग्गी बस्ती में सोमवार सुबह लगी आग पर दमकल विभाग ने समय रहते काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

नोएडा, 29 जून।

नोएडा के थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित झुग्गी बस्ती में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि झुग्गी में भारी मात्रा में कूड़ा-कबाड़ा जमा था, जिसमें अज्ञात कारणों से आग लगी। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की अन्य झुग्गियों में फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते आग बुझाए जाने के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़