अपराध
29 Jun, 2026

वाराणसी व्यापारी हत्याकांड: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पांच लोग हिरासत में

वाराणसी में परचून व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन अन्य को हिरासत में लिया है।

वाराणसी, 29 जून।

वाराणसी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए परचून व्यापारी जितेंद्र पटेल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। रविवार देर रात अवलेशपुर क्षेत्र में एसओजी और रोहनिया पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोलू पटेल और ज्ञान पटेल के रूप में हुई है, जो मूलतः मीरजापुर के अहरौरा के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे व्यापारी के बैंक खातों में जमा बड़ी रकम को लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्याकांड के पीछे जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े विवाद की भी जांच शुरू कर दी है। आठ जून की रात हुई इस वारदात में व्यापारी की हत्या के बाद से पुलिस की विशेष टीमें लगातार सुराग तलाश रही थीं।

एडीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना और साजिश का विस्तृत खुलासा पुलिस जल्द ही एक प्रेस वार्ता के माध्यम से करेगी।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़