अपराध
29 Jun, 2026

नेपाल में भारतीय वाहनों से अवैध वसूली करते तीन गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

नेपाल के विराटनगर में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों से जबरन अवैध वसूली करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विराटनगर, 29 जून।

नेपाल में भारतीय वाहनों से जबरन अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

घटना नेपाल के विराटनगर महानगरपालिका-15 स्थित रानी भंसार क्षेत्र की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत की ओर से नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नंबर प्लेट के वाहनों को निशाना बनाकर अवैध रूप से पैसे ऐंठे जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग और इलाका प्रहरी कार्यालय रानी की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 63 वर्षीय सुरेश कर्ण, 44 वर्षीय सञ्जय केवट और 67 वर्षीय नरेन्द्र थापा के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी विराटनगर, मोरंग के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फिलहाल नेपाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध वसूली के खेल में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़