पश्चिम बंगाल
29 Jun, 2026

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में पलटी स्कूल पुलकार: तीन छात्रों समेत चार घायल

कार की टक्कर से पार्क स्ट्रीट में स्कूल पुलकार पलटने से तीन छात्र समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

कोलकाता, 29 जून।

महानगर में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों को ले जा रही एक पुलकार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेड रोड की तरफ से आ रही कार पार्क स्ट्रीट इलाके में दाखिल हो रही थी। टक्कर के प्रभाव से बच्चों से भरी पुलकार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस दर्दनाक घटना में वाहन चालक समेत तीन स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल बच्चों में से एक को तुरंत एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को सुरक्षित उनके स्कूल पहुंचाने का प्रबंध किया।

इस भीषण दुर्घटना में पुलकार को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पुलकार को जब्त कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है ताकि हादसे की असल वजह और लापरवाही का पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़