पुंछ, 29 जून।
पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। बुफलियाज़ के निकट डेरा की गली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल गया, जिसमें सवार 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग फौरन मौके पर जमा हो गए और घायलों को निकालने का काम शुरू किया। प्रभावित मजदूरों को तुरंत उपचार के लिए सुरनकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल घायलों में से छह को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।













