नई दिल्ली, 29 जून।
वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते सोमवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने का अगस्त वायदा 1.44 लाख रुपये के स्तर से नीचे फिसल गया, वहीं चांदी में भी सुस्ती का माहौल रहा।
सुबह के कारोबार में सोना 1,44,180 रुपये पर खुला, लेकिन बिकवाली के दबाव के कारण यह 1,43,470 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सोने की कीमत में लगभग 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
दूसरी ओर, चांदी की सितंबर वायदा कीमतों में भी गिरावट रही। चांदी 2,23,912 रुपये पर खुलने के बाद 2,23,174 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इसमें 0.13 फीसदी की कमी देखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुएं दबाव में हैं। कॉम्ेक्स पर सोना और चांदी दोनों ही निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बाजार में अनिश्चितता पैदा हुई है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है, जिससे फेड की भविष्य की नीति और डॉलर की चाल का संकेत मिल सकेगा।














