जम्मू और कश्मीर
06 Jul, 2026

डोडा-किश्तवाड़ हाइवे पर भारी भूस्खलन से तबाही, मचैल माता की यात्रा स्थगित

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से हाइवे बंद होने के कारण मचैल माता की यात्रा को रोक दिया गया है।

डोडा, 6 जुलाई।

जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर स्थित प्रेम नगर में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। मूसलाधार बारिश के चलते हुए इस हादसे में कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाइवे को पूर्ण रूप से आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस आपदा के कारण मचैल माता की वार्षिक यात्रा को भी रोक दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक घर से न निकलने और लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले नियंत्रण कक्ष से ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

सड़क से मलबा हटाने और मार्ग बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़