भोपाल, 06 जुलाई।
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराने के निर्देश दिए।
संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की ओर से रखी गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर समाधान कराया गया। वहीं अन्य मामलों को शीघ्र कार्रवाई और आवश्यक समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हुए जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े कई मुद्दों से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इन विषयों पर उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।















.jpg)