सरकार व नीतियाँ
07 Jul, 2026

यूपीएससी ने मई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, कई सरकारी पदों पर चयन

संघ लोक सेवा आयोग ने मई 2026 में आयोजित विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिनमें कई सरकारी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

नई दिल्ली, 07 जुलाई।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मई 2026 में विभिन्न विभागों में निकाली गई भर्तियों के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आयोग ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को परिणाम की जानकारी अलग-अलग माध्यमों से भी भेजी जा रही है। मई 2026 में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इन भर्तियों में वैज्ञानिक ‘बी’ (बैलिस्टिक्स), रिसर्च ऑफिसर (नेचुरोपैथी), सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइन्स, लीगल ऑफिसर (ग्रेड-I), वैज्ञानिक अधिकारी (केमिकल), सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी और जूनियर तकनीकी अधिकारी जैसे पद शामिल थे।

इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई पदों पर भी भर्ती की गई है। इनमें स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (बायो-केमिस्ट्री), स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (माइक्रोबायोलॉजी), साइंटिस्ट ‘बी’ (सिविल इंजीनियरिंग), ट्रेनिंग ऑफिसर और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।

रेल मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, गृह मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय सहित कई विभागों के पदों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें डिविजनल मेडिकल ऑफिसर (ईएनटी), मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सा), डायलिसिस मेडिकल ऑफिसर, न्यूरो-सर्जरी विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ पद शामिल हैं।

आयोग ने कहा कि सभी उम्मीदवारों के आवेदनों पर नियमानुसार विचार किया गया, लेकिन जिन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया जा सका या जिनकी नियुक्ति के लिए सिफारिश नहीं की गई, उन्हें इस संबंध में आगे की प्रक्रिया के अनुसार जानकारी दी गई है।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़