राजगढ़, 07 जुलाई।
राजगढ़ जिले के लीमाचैहान थाना क्षेत्र स्थित ग्राम श्यामजीघाटा में मंगलवार सुबह शौच के लिए जंगल गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, जहां वह जंगल में अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल सारंगपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम श्यामजीघाटा निवासी 27 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र हीरालाल बंजारा मंगलवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। लंबे समय तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वह जंगल की ओर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
परिजन तत्काल उसे सारंगपुर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि नंदकिशोर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
सारंगपुर थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर प्रकरण लीमाचैहान थाना पुलिस को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।















.jpg)