भोपाल, 07 जुलाई।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। देश के अधिकांश हिस्सों में सोना 100 से 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि चेन्नई में कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दाम में भी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी कमी आई है।
कीमतों में आई इस नरमी के बाद 24 कैरेट सोना 1,46,610 रुपये से 1,47,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,34,390 रुपये से 1,35,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी अब 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर उपलब्ध है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1,46,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर है। चेन्नई में आज के उतार-चढ़ाव के बीच 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,920 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,35,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके अलावा जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।











