अपराध
07 Jul, 2026

एसटीएफ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

नोएडा में एसटीएफ की मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया, जिसके खिलाफ तीन राज्यों में 21 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

नोएडा, 07 जुलाई।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, एक पौनी बंदूक, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसटीएफ के अनुसार मारे गए आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ विक्की छमार निवासी मकनपुर, जनपद कानपुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2014 में जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक घर में लोगों को बंधक बनाकर किए गए हमले के मामले में भी शामिल था। इस घटना में पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में घुसकर लोगों को बंधक बनाता था और लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। विरोध करने पर गैंग के सदस्य हत्या तक कर देते थे। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 21 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़