जोधपुर, 07 जुलाई।
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के खेल एवं योग विभाग के पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में कथित हेरफेर और गबन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान डीन की ओर से कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर भगत की कोठी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला वर्ष 2017 से मई 2026 के बीच का बताया गया है।
भगत की कोठी थाना पुलिस के अनुसार जेएनवीयू के खेल एवं योग विभाग के वर्तमान डीन डॉ. अमनसिंह सिसोदिया ने कोर्ट के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विभाग के पूर्व डीन और अन्य लोगों ने मिलकर विभागीय दस्तावेजों में हेरफेर करते हुए गबन किया। आरोपों में विभाग को मिलने वाले फंड के साथ आरटीआई फंड में भी अनियमितता किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस के अनुसार शिकायत में 21 मई 2017 से 16 मई 2026 के बीच दस्तावेजों में हेरफेर कर बिलों में गबन किए जाने का उल्लेख किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में कथित गबन की राशि का उल्लेख नहीं किया गया है।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।














.jpg)
