मध्य प्रदेश
07 Jul, 2026

2027 में मध्यप्रदेश के 13 आईपीएस अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले 13 आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

भोपाल, 7 जुलाई।

मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 के दौरान भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिकारी अपनी निर्धारित आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने 4 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारी अपनी जन्मतिथि के आधार पर 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले महीने के अंतिम दिन से सेवानिवृत्त होंगे।

यह आदेश अखिल भारतीय सेवा (डीसीआरबी) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत जारी किया गया है। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सूची में वर्ष 1991 और 1992 बैच के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में 1991 बैच के वरुण कपूर और उपेन्द्र कुमार जैन, 1992 बैच के जी. अखेतो सेमा और पंकज कुमार श्रीवास्तव, 1994 बैच के राजाबू सिंह तथा 1997 बैच के उमेश जोगा शामिल हैं।

इसके अलावा पदोन्नति के माध्यम से भारतीय पुलिस सेवा में आए अधिकारियों में मुकेश कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतोष सिंह गौर, मनोज कुमार सिंह, राकेश सागर, विनोद कुमार सिंह और रस्ना ठाकुर का नाम भी सूची में शामिल है।

आदेश के अनुसार सबसे पहले जनवरी 2027 में राकेश सागर सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद मार्च में मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मई में वरुण कपूर, जून में ओम प्रकाश त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह और संतोष सिंह गौर सेवानिवृत्त होंगे। जुलाई में जी. अखेतो सेमा और राजाबू सिंह, अगस्त में उपेन्द्र कुमार जैन, अक्टूबर में उमेश जोगा, मनोज कुमार सिंह और रस्ना ठाकुर तथा दिसंबर में पंकज कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्त होंगे।

गृह विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय, मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सहित संबंधित विभागों को भेज दी है। आदेश पर अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर हैं।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़