मध्य प्रदेश
07 Jul, 2026

सेफ क्लिक अभियान के तहत 500 छात्रों ने निकाली साइबर जागरूकता रैली

अनूपपुर में सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत पुलिस और 500 छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकालकर लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा अपनाने का संदेश दिया।

अनूपपुर, 07 जुलाई।

अनूपपुर जिले में सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय में कोतवाली पुलिस और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से साइबर जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लेकर साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर अमरकंटक तिराहा होते हुए वापस स्कूल पहुंची।

करीब दो किलोमीटर लंबी इस रैली के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए राहगीरों और दुकानदारों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। उनके हाथों में साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

रैली में छात्रों ने "अंजान लिंक पर क्लिक नहीं – साइबर ठगी को मौका नहीं", "मजबूत पासवर्ड अपनाएं – साइबर हमलों को दूर भगाएं", "ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा किया तो मिलेगा दर्द" तथा "लालच में न आएं, साइबर ठगी से खुद को बचाएं" जैसे जागरूकता संदेश दिए।

कार्यक्रम के समापन पर कोतवाली पुलिस और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने, अजनबी कॉल और फर्जी संदेशों से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्कता बरतने की अपील की।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़