अखनूर, 07 जुलाई।
जम्मू जिले के अखनूर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौकी चौरा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार की पंजीकरण संख्या जेके11ए 4854 है, जो राजमार्ग से गुजरते समय अचानक फिसलकर नीचे जा गिरी। इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त कालाकोट निवासी राजू शर्मा के रूप में हुई है।
इस हादसे में चोटिल हुए अन्य दो यात्रियों की पहचान रोशन लाल और तुषार रैना के तौर पर की गई है, जिन्हें उपचार के लिए आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।













.jpg)
