मध्य प्रदेश
07 Jul, 2026

छात्रा के पास गिरी आकाशीय बिजली, धमाके से हुई बेहोश

राजगढ़ में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के पास आकाशीय बिजली गिरने से तेज धमाके के कारण वह बेहोश हो गई, जिसे उपचार के बाद चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है।

राजगढ़, 07 जुलाई।

राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा के पास आकाशीय बिजली गिरने से वह तेज धमाके की चपेट में आकर बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा अब खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर निवासी 14 वर्षीय राधाबाई, पिता सज्जनसिंह भिलाला, कक्षा आठवीं की छात्रा है। मंगलवार दोपहर वह स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के पास स्थित मुर्गी फार्म के समीप अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ उसके नजदीक आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली सीधे छात्रा पर नहीं गिरी, लेकिन तेज धमाके और कंपन के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को निगरानी में रखा। राहत की बात यह रही कि उसे कोई गंभीर शारीरिक चोट नहीं आई और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान खुले स्थानों पर नहीं रुकने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़