अपराध
07 Jul, 2026

बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में पिता गिरफ्तार

रायबरेली में बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इलाज के बाद दोनों बच्चों की हालत में सुधार है।

रायबरेली, 7 जुलाई।

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपने ही बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जानकारी के अनुसार गुनावर कमंगलपुर गांव निवासी सोहिनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सुरेश शराब का आदी है और आए दिन विवाद करता था। मंगलवार सुबह वह घर में खाना बनाने के बाद खेत में धान की रोपाई करने चली गई थी। घर में उसके बेटे दिव्यांश (6) और श्रीयांश (5) मौजूद थे।

आरोप है कि इसी दौरान सुरेश ने अरहर की दाल में जहरीला पदार्थ मिला दिया। भोजन करने के बाद दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बच्चों की मां और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से बच्चों की हालत खराब होने की पुष्टि की। उपचार के बाद दोनों बच्चों की स्थिति में सुधार बताया गया है।

बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बच्चों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।

हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में बच्चों को जहरीला पदार्थ दिए जाने की घटना सही पाई गई है। आरोपित सुरेश पासी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़