अपराध
07 Jul, 2026

13 वाहन चोर गिरफ्तार, 27 बाइक बरामद

नोएडा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 13 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 27 चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किए।

नोएडा, 07 जुलाई।

नोएडा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 27 मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी के अनुसार थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सूचना के आधार पर दानिश, संदीप, विकास, साहिल, शरद सिंह, सूरज और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा और चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

एक अन्य कार्रवाई में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गौरव और मोनू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

इसी क्रम में थाना फेस-दो पुलिस ने फरदीन, फैजान और फिरोज को गिरफ्तार किया। तीनों सगे भाई हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़