मौसम
07 Jul, 2026

देश भर में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नई दिल्ली, 07 जुलाई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। तटीय कर्नाटक, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में आज तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पूर्व के कुछ राज्य, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आज हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाकों में थंडर स्क्वाल्स की स्थिति बन सकती है। इसके अतिरिक्त, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़