मौसम
09 Jul, 2026

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट: दीघा तट पर सतर्कता, जनजीवन प्रभावित

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है, तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कोलकाता, 09 जुलाई।

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में मानसून का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार तड़के से ही पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और पुरुलिया सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

लगातार बारिश के चलते खड़गपुर, विष्णुपुर और नारायणगढ़ जैसे इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और तटीय क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पर्यटकों को समुद्र में उतरने से रोक दिया है और मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, कोलकाता के अनुसार, महानगर और आसपास के जिलों (हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना) में दिन भर बादल छाए रहेंगे। कोलकाता का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा में उच्च आर्द्रता के कारण उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है, जबकि दोपहर या शाम तक महानगर में गरज के साथ तेज बारिश की प्रबल संभावना है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़