मौसम
09 Jul, 2026

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और मानसून के सक्रिय रहने की चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली, 09 जुलाई।

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 14 जुलाई के बीच अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। शहर के प्रमुख चौराहों, अंडरपास और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव के चलते लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा है। आने वाले शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे उमस बढ़ने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में भी बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा। जम्मू-कश्मीर में 10 से 12 जुलाई के बीच तेज बरसात होगी, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी।

मध्य प्रदेश में 10-11 जुलाई के दौरान भारी बरसात की संभावना है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ के क्षेत्रों में भी कुछ दिन अच्छी वर्षा के आसार हैं। बिहार, झारखंड और बंगाल में 14 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की उम्मीद है, वहीं सिक्किम और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी।

पश्चिमी भारत के मुंबई, कोंकण और गोवा में 14 जुलाई तक तेज बारिश का दौर रहने वाला है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भी 12 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़