मौसम
09 Jul, 2026

पूरे भारत में सक्रिय हुआ मानसून, दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है और दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली, 9 जुलाई।

भारत में मानसून ने अपनी पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून आज पूरे देश में छा गया है। इसकी प्रगति अब राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों तक पहुंच चुकी है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है।

विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज के दिन मध्यम से तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़