उत्तर प्रदेश
11 Jul, 2026

प्रयागराज में सूर्य घर योजना का जलवा, हजारों परिवारों को मिली बिजली बिल से राहत

प्रयागराज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 22 हजार से अधिक सोलर पैनल लग चुके हैं और हजारों लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

प्रयागराज, 11 जुलाई।

संगम नगरी में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से हरित ऊर्जा की क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले में अब तक 22 हजार 287 घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस योजना की सफलता का आलम यह है कि सरकारी अनुदान यानी सब्सिडी का लाभ भी 20 हजार 018 परिवारों को सीधे मिल चुका है। आम नागरिकों में इस योजना के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक कुल 37 हजार 017 लोगों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है।

नेडा की परियोजना अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया के साथ ही योजना के दायरे को लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक परिवारों को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके। योजना के कार्यान्वयन में वेंडर के रूप में सक्रिय सोलर-9 के निदेशक अमित आशीष मिश्रा ने कहा कि आवेदन मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है और पैनल स्थापना में लाभार्थियों को पूरा सहयोग दिया जाता है।

इस योजना से लाभान्वित धूमनगंज निवासी अशोक श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि चार किलोवाट का सिस्टम लगवाने के बाद से उनका बिजली का बिल बहुत कम हो गया है। उन्होंने सब्सिडी मिलने की पुष्टि की और कहा कि इससे न केवल परिवार की आर्थिक बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। सरकार की यह पहल आम आदमी को ऊर्जा के मामले में स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़