नेपाल
11 Jul, 2026

नेपाल दौरे पर आएगी भारत ए टीम, बीसीसीआई ने दी टी-20 सीरीज की हरी झंडी

बीसीसीआई ने नेपाली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत ए टीम के नेपाल दौरे और टी-20 सीरीज के आयोजन को मंजूरी दे दी है।

काठमांडू, 11 जुलाई।

नेपाल के क्रिकेट के विकास के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने अपनी भारत ए टीम को नेपाल दौरे पर भेजने की अनुमति दे दी है। इसके तहत नेपाल और भारत की ए टीम के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरे को लेकर सहमति हाल ही में नेपाल के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के बाद बनी थी। भारत ने नेपाली क्रिकेट को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद यह ऐतिहासिक सीरीज तय हुई।

कीर्तिपुर स्थित टीयू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज दिसंबर 2026 में आयोजित होगी, जिसके लिए पहला मैच 9 दिसंबर, दूसरा 11 दिसंबर और तीसरा व अंतिम मैच 13 दिसंबर को निर्धारित किया गया है।

इस सीरीज को अंतिम रूप स्कॉटलैंड में आयोजित आईसीसी सम्मेलन के दौरान दी गई थी। वहां नेपाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चतुर बहादुर चन्द, सचिव पारस खड़का और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के बीच हुई विशेष बैठक में इस द्विपक्षीय सीरीज पर सहमति बनी थी।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़