अंतरराष्ट्रीय संबंध
11 Jul, 2026

भारत-न्यूज़ीलैंड साझेदारी: 2030 तक 35 हजार करोड़ के व्यापार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की वार्ता में भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देते हुए 2030 तक व्यापार लक्ष्य तय किया गया है।

ऑकलैंड, 11 जुलाई।

भारत और न्यूज़ीलैंड ने अपने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के अगले स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन की शिखर वार्ता में वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 35 हजार करोड़ रुपये तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

दोनों नेताओं ने 'रोडमैप टू 2030' को मंजूरी दी है, जो भविष्य में सहयोग की दिशा तय करेगा। इस दौरान समुद्री सुरक्षा को मजबूती देने के लिए विशेष संवाद शुरू करने पर सहमति बनी है। न्यूज़ीलैंड अब ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस और इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव का हिस्सा भी बनेगा।

कृषि क्षेत्र में नई पहल करते हुए नागालैंड और उत्तराखंड में कीवी फल के लिए उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही अंटार्कटिक अनुसंधान और खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान के समझौते हुए हैं।

कुल 18 समझौतों पर मुहर लगाई गई है, जिनमें रक्षा, समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और पर्यटन जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। भारतीय नौसेना और न्यूज़ीलैंड रक्षा बल के बीच लॉजिस्टिक सहायता तथा आतंकवाद रोधी कार्य समूह का गठन भी इस साझेदारी का हिस्सा है।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी साझा कार्य योजनाएं अपनाई गई हैं। लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के लिए न्यूज़ीलैंड मैरीटाइम म्यूज़ियम के साथ सहयोग की विशेष व्यवस्था की गई है।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़