हरियाणा
18 Jul, 2026

सीएम सैनी कल स्कूल प्रबंधन समितियों से करेंगे सीधा संवाद, मिल सकती हैं नई शक्तियां

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को प्रदेश की स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ संवाद कर विकास योजनाओं और उन्हें नई शक्तियां देने पर चर्चा करेंगे।

चंडीगढ़, 18 जुलाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को राज्य की स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस 'सीएम संवाद' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल डेवलपमेंट प्लान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर चर्चा करना है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों में इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस विशेष संवाद के दौरान एसएमसी को और अधिक अधिकार सौंपने का बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों, स्कूल स्टाफ और समिति के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जिला स्तर पर एडीसी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

विभाग ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला परियोजना समन्वयकों (डीपीसी) को पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। चयनित स्कूलों में तकनीकी व्यवस्था और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों और प्रधानाचार्यों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का संबोधन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल रविवार से पहले अपनी समितियों के साथ बैठक करें और विकास कार्यों व खर्च की गई राशि का ब्योरा तैयार रखें। साथ ही स्कूलों को भविष्य की जरूरतों के आधार पर स्कूल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसएमसी के पास एक लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की शक्तियां पहले से मौजूद हैं।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़