उत्तर प्रदेश
18 Jul, 2026

सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को वैश्विक पहचान, वेब ऑफ साइंस में मिली जगह

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रबंधन संस्थान द्वारा संपादित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को वैश्विक शोध डेटाबेस में अनुक्रमित किया गया है, जो विश्वविद्यालय की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण है।

कानपुर, 18 जुलाई।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण में, व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के शिक्षकों द्वारा संपादित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। इस पुस्तक को विश्व के प्रतिष्ठित शोध डेटाबेस वेब ऑफ साइंस के सूचकांक में स्थान मिला है, जिसे शोध की गुणवत्ता का मानक माना जाता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह शोध के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।

'वैश्विक चुनौतियों के लिए उद्यमशील समाधान : नवाचार, विकास और सततता' शीर्षक वाली यह पुस्तक यूनाइटेड किंगडम के प्रसिद्ध कैम्ब्रिज स्कॉलर्स पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित की गई है। इस शोध कार्य की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर से प्राप्त 140 शोध अध्यायों में से कड़ी समीक्षा के बाद मात्र 24 उच्च स्तरीय अध्यायों को इसमें शामिल किया गया है। यह पुस्तक न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है, बल्कि वैश्विक स्तर पर इसकी स्वीकार्यता को भी दर्शाती है।

इस पुस्तक में उद्यमिता, सतत विकास, नैतिक नेतृत्व और उत्तरदायी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किए गए हैं। यह शोध कार्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों और भारत के विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप है। इसका संपादन संस्थान के निदेशक प्रो. सुधांशु पंडिया, डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. संजीव कुमार सिंह तथा डॉ. मयंक जिंदल ने किया है। भविष्य में यह पुस्तक शिक्षाविदों, शोधार्थियों और उद्योग जगत के नीति-निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ साबित होगी।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़